रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश…देखें सूची…

रायगढ़, 26 फरवरी 2026 रायगढ़ जिले में प्रशासनिक कसावट लाने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से जिले के 9 निरीक्षकों (Inspectors) और 2 उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) के कार्यभार में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।
प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव : इस फेरबदल में जिले के कई महत्वपूर्ण थानों, जैसे जूटमिल, पुसौर, तमनार और कोतरा रोड के प्रभारियों को बदला गया है।
स्थानांतरण की विस्तृत सूची :

प्रशासनिक दृष्टिकोण और उद्देश्य – एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र (क्रमांक: पु.अ./राय./स्था./एम/29-के/2026) के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और जनसंवाद को बेहतर बनाना है।
तत्काल प्रभाव से लागू : आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तत्काल रवाना होंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (IG) बिलासपुर रेंज, जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और रक्षित निरीक्षक को सूचना और आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।




