रायगढ़

धोखेबाज मंगेतर की बेवफाई ने ली जान : शादी से ठीक पहले युवती ने चुना मौत का रास्ता, आरोपी केशव पटेल गिरफ्तार!…

रायगढ़। प्यार, वादे और फिर विश्वासघात की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रायगढ़ पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले उसके मंगेतर केशव पटेल को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी ने न केवल मृतिका को मानसिक तौर पर तोड़ा, बल्कि उसकी मौत के बाद उसी लड़की से शादी भी कर ली जिसके लिए उसने युवती को प्रताड़ित किया था।

शादी के कार्ड बंट चुके थे, पर नियत में खोट था : ​जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका (29 वर्ष) का विवाह मई 2025 में ग्राम चुहकीमाल निवासी केशव पटेल से तय हुआ था। घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, दिसंबर में फेरे होने थे, लेकिन खुशियों के इस माहौल के पीछे ‘धोखे’ का खेल चल रहा था। शादी से महज एक सप्ताह पहले युवती को पता चला कि जिस शख्स के साथ वह सात फेरे लेने वाली है, उसका संबंध किसी और से है और वह उसे धोखा दे रहा है।

कॉल पर मानसिक टॉर्चर और ‘वो’ आखिरी जहर की घूंट : ​आरोपी केशव पटेल लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था ताकि वह अपनी प्रेमिका से विवाह कर सके। इस मानसिक उत्पीड़न और बेवफाई से टूट चुकी युवती ने 9 सितंबर 2025 को जहर का सेवन कर लिया।

हैरान कर देने वाला तथ्य : घटना के दिन जब युवती ने जहर खाया, तो उसने आरोपी को फोन पर इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन पत्थर दिल आरोपी ने उसे बचाने के बजाय अपनी राह का कांटा साफ होते देख चुप्पी साध ली।

पुलिस की पैनी नजर और एसएसपी का कड़ा संदेश : ​चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जैसे ही यह साफ हुआ कि आरोपी ने ही युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया था, पुलिस ने धारा 108 BNS के तहत शिकंजा कस दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा :

“महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में रायगढ़ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है। संवेदनशील मामलों में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। हमने तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की है।”

कार्रवाई के मुख्य बिंदु :

  • आरोपी : केशव पटेल (28 वर्ष), निवासी चुहकीमाल।
  • कार्रवाई : थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा व टीम द्वारा गिरफ्तारी।
  • वर्तमान स्थिति : आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!