रायगढ़

हवस के भूखे पिता ने ही नोच डाली बेटी की आबरू, दो साल तक बनाता रहा हवस का शिकार ; अब गिरफ्तार…

रायगढ़। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना रायगढ़ से सामने आई है। यहाँ एक पिता, जिसे रक्षक होना चाहिए था, वही भक्षक बन गया। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर दो साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

हवस की शुरुआत : पार्क से लौटने पर पिता बना हैवान – घटना की शुरुआत 26 जनवरी 2023 को हुई, जब नाबालिग बेटी नए कपड़े पहनकर सहेलियों के साथ पार्क गई थी। वहां पिता ने उसे देख लिया। घर लौटने पर पिता ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने विरोध किया, तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करवा दिया।

डर का फायदा : माँ के काम पर जाते ही शुरू होता था खौफनाक खेल – आरोपी पिता, जो खुद कोई काम-धंधा नहीं करता था, घर पर ही रहता था। जबकि पीड़िता की माँ दूसरों के घरों में काम करने जाती थी। इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर वह पिछले दो सालों से बेटी के साथ लगातार दरिंदगी कर रहा था। आरोपी का खौफ इतना था कि बेटी सहम कर सब कुछ चुपचाप सहती रही।

सब्र का बांध टूटा : 10 दिसंबर को फिर हुई दरिंदगी – 10 दिसंबर 2025 को जब नाबालिग घर पर अकेली थी, तो पिता ने फिर वही घिनौना खेल खेला। स्कूल से लौटते वक्त जब रास्ते में उसे अपनी माँ मिली, तो पीड़िता का सब्र टूट गया। उसने रोते हुए अपनी माँ को पिता की सारी काली करतूत बता दी।

पुलिस का एक्शन : सलाखों के पीछे दरिंदा – ​मामले की गंभीरता को देखते हुए माँ-बेटी तुरंत महिला थाना पहुंचीं। शिकायत दर्ज होते ही महिला थाना प्रभारी और चक्रधर नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!