सलाखों के पीछे फिर जाएगा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बादल सिंह : कोर्ट और मंदिर में पीड़िता को धमकाने वाले दो आरोपियों पर FIR, रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी!…

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने न्याय की प्रक्रिया को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। दुष्कर्म के आरोपी बादल सिंह राजपूत और उसके साथी अनमोल अग्रवाल ने जमानत पर बाहर आते ही पीड़िता को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। इस दुस्साहस पर कड़ा प्रहार करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना में दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
कोर्ट परिसर से मंदिर तक… हर जगह दी धमकी – पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी और उसके साथी बेखौफ होकर उसे डरा रहे हैं:
- 18 मार्च : कोर्ट परिसर के बाहर अनमोल अग्रवाल और अन्य लोगों ने पीड़िता को घेरा। अनमोल ने दोटूक कहा- “बादल की जमानत हो गई है, पैसे लो और केस वापस लो वरना जान से हाथ धो बैठोगी।”
- 19 मार्च : जब पीड़िता मंदिर दर्शन करने गई, तो वहां खुद आरोपी बादल सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ मौजूद था। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि जमानत पर बाहर आकर वह अब “अजेय” है और केस वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
पुराना रिकॉर्ड : शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग – आरोपी बादल सिंह राजपूत का इतिहास अपराधों से भरा है। वह कोतवाली थाने की गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल है।
पृष्ठभूमि : फरवरी 2026 में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बादल ने 2022 से 2026 तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इस मामले में वह जेल जा चुका था, लेकिन हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस का ‘हंटर’ तैयार : रद्द होगी जमानत – मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है:
- FIR दर्ज : महिला थाना में अपराध क्रमांक 24/2026 (धारा 351, 232, 3(5) BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध।
- फरार आरोपियों की तलाश : पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
- जमानत निरस्तीकरण : आरोपी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए पुलिस माननीय न्यायालय को उसकी जमानत रद्द (Cancel) करने के लिए प्रतिवेदन भेज रही है।
एसएसपी का कड़ा संदेश : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा :
“न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने या गवाहों-पीड़ितों को डराने की कोशिश करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बादल सिंह और अनमोल अग्रवाल जैसे गुंडा तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी। हम पीड़िता की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।”
रायगढ़ पुलिस की अपील : किसी भी प्रकार के डराने-धमकाने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
पूर्व में प्रकाशित खबर :




