रायगढ़

अब ना चलबो लाला…! कबाड़ माफिया का ‘सप्लायर’ बना उद्योग तो होगी सीधी कार्यवाही ; एसएसपी ने साफ किया- रायगढ़ की सड़कों पर अवैध लोहा और टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं…

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार, टैक्स चोरी और चोरी के सामान की खपाने की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को और तेज कर दिया गया है। इसी सिलसिले में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासन, पुलिस और जीएसटी विभाग की एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रमुख उद्योगपतियों को सख्त चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए गए।

श्री अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रायगढ़

प्रेजेंटेशन से खुली अवैध कारोबार की पोल : बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री मयंक मिश्रा ने एक विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार अवैध स्क्रैप कारोबारी लोहा, तांबा चोरी और जीएसटी धोखाधड़ी के जरिए राजस्व को चूना लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कबाड़ का परिवहन न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं और कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा है।

श्री मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रायगढ़

उद्योगों की जवाबदेही तय : ‘क्या करें और क्या न करें’ – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने उद्योग प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग जगत जाने-अनजाने में भी इन अवैध गतिविधियों का हिस्सा न बने। उन्होंने उद्योगों की जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए सख्त लहजे में कहा:

  • ​अवैध स्क्रैप व्यापार से पूरी तरह दूरी बनाएं।
  • ​संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
  • ​संलिप्तता पाए जाने पर उद्योग प्रबंधन के विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टैक्स चोरी पर GST विभाग की पैनी नजर : बैठक में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर श्री मनीष मिश्रा ने फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी से जुड़े दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं, एसडीएम श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर उद्योगों की जवाबदेही और सख्त निगरानी की बात कही।

SSP शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश :

​”अवैध कबाड़ कारोबार और कर चोरी के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उद्योग जगत से हमारी अपेक्षा है कि वे कानून का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ताकि जिले को अपराध मुक्त और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया जा सके।”

बैठक में ये रहे उपस्थित – इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम महेश शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी मनीष मिश्रा, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना, पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित जिले के दिग्गज उद्योगपति और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।

रायगढ़ पुलिस की इस पहल से जिले के अवैध कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!