‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा प्रहार: भालूपखना जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, राजपुर BDC के पिता नितई राम केंवट समेत 8 जुआरी गिरफ्तार…

रायगढ़। जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने जुए के अवैध नेटवर्क पर करारी चोट की है। धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत ग्राम भालूपखना के घने जंगलों में नहर किनारे चल रहे बड़े जुआ फड़ पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने राजपुर बीडीसी (BDC) के 72 वर्षीय पिता नितई राम केंवट सहित कुल 8 जुआरियों को रंगे हाथों 52 पत्ती ताश पर दांव लगाते हुए धर दबोचा।
मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए जंगल और नहर के बीहड़ इलाके में ताश के पत्तों पर हजारों के दांव लगाए जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष रणनीति तैयार की गई। उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर चारों तरफ से रणनीतिक घेराबंदी की, जिससे जुआरियों को भागने का कोई मौका नहीं मिला।
जुआ फड़ और आरोपियों से कुल जब्ती
- नकद राशि: ₹11,400 नगद (फड़ एवं आरोपियों की तलाशी से)
- वाहन: 3 मोटरसाइकिलें (आवागमन में प्रयुक्त)
- संचार उपकरण: 3 मोबाइल फोन
- अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश और 1 लाल रंग की छींटदार दरी
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- नितई राम केंवट (72 वर्ष) – पिता, राजपुर बीडीसी (BDC), निवासी राजपुर
- देवराज अग्रवाल (50 वर्ष) – निवासी पत्थलगांव
- रामजीवन राठिया (40 वर्ष) – निवासी रैरुमाखुर्द
- कुंवर सिंह अगरिया (70 वर्ष) – निवासी सिसरिंगा
- सुखीराम चकधारी (52 वर्ष) – निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा
- भोजकुमार यादव (35 वर्ष) – निवासी चरखापारा
- झनकराम कंवर (52 वर्ष) – निवासी राजपुर वार्ड नं.-08, लैलूंगा
- तुलाराम साहू (51 वर्ष) – निवासी चरखापारा, चौकी रैरुमाखुर्द
कार्रवाई के बाद सभी 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी रैरुमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की गई।
”जुआ और सट्टा समाज के लिए एक गंभीर दीमक हैं। जंगल के सुरक्षित ठिकानों या रसूख की आड़ में चलने वाले किसी भी गैर-कानूनी खेल को बख्शा नहीं जाएगा। जुआ खेलने वालों के साथ-साथ इसे संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कानूनी चाबुक चलेगा।”
शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़
इस छापेमारी अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा एवं संत पटेल की सक्रिय भूमिका रही।




