ब्रेकिंग न्यूज़ : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ी ‘सर्जरी’, 21 कर्मचारियों के थोक में तबादले!…

• मंत्रालय से जारी हुआ फरमान : किसी को मिली मनचाही पोस्टिंग, तो किसी का हुआ ‘आपसी सहमति’ से समझौता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरुवार (22 जनवरी 2026) को प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विभाग ने एक साथ 21 कर्मचारियों की जंबो तबादला सूची जारी कर दी है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी इस आदेश ने विभाग के मैदानी अमले में बड़ा फेरबदल किया है।
अहम बात: इस तबादला सूची की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसमें ‘प्रशासनिक आधार’ से ज्यादा ‘स्वयं के व्यय’ (Own Request) पर जोर दिया गया है। यानी, कर्मचारियों की अर्जी सुनी गई है और उन्हें उनकी मांग के मुताबिक नई जगह मिली है।
खबर के मुख्य बिंदू (Highlights) :
- CM की मुहर : यह पूरी कवायद माननीय मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन के बाद की गई है, जिससे साफ़ है कि सरकार कर्मचारियों की सुविधा और प्रशासनिक कसावट दोनों को साधना चाहती है।
- किसे कहाँ भेजा? लिस्ट में सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), स्टेनोग्राफर और वाहन चालकों के नाम शामिल हैं।
- स्वयं का व्यय (Own Expense) : 21 में से 19 कर्मचारियों का तबादला ‘स्वयं के व्यय’ पर किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि इन कर्मचारियों को टीए/डीए (TA/DA) का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन इन्हें अपनी पसींददा जगह मिल गई है।
- म्युचुअल ट्रांसफर (Mutual Transfer) : लिस्ट में दो नाम ऐसे हैं (क्रमांक 19 और 20 – विशाल साहू और रमेश कुमार ध्रुव), जिन्होंने ‘आपसी सहमति’ से अपनी कुर्सियां बदली हैं। विशाल साहू अब ‘नवा रायपुर संभाग’ संभालेंगे, तो रमेश कुमार ध्रुव गरियाबंद का जिम्मा लेंगे।
किसका नाम, कहाँ हुआ काम? (प्रमुख नाम)


आदेश जारी :यह आदेश अवर सचिव (Under Secretary) कृष्णलाल कश्यप के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं अस्थाई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
रिपोर्टर की कलम से : लंबे समय से अपनी पोस्टिंग बदलने की राह देख रहे इन कर्मचारियों के लिए यह आदेश किसी तोहफे से कम नहीं है। ‘स्वयं के व्यय’ पर तबादला मांगना यह दर्शाता है कि कर्मचारी अपने गृह जिले या सुविधाजनक स्थानों पर जाने के लिए भत्ते छोड़ने को भी तैयार थे।




