बिलासपुर संभाग

बिलाईगढ़ में कृषकों की बैठक ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन तिलहन अपनाने का दिया गया संदेश

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़। उप संचालक कृषि सारंगढ़ आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय विकासखंड बिलाईगढ़ में कृषकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें लगभग 50 किसान उपस्थित रहे बैठक में गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों को अपनाने के फायदे और उत्पादन संबंधी जानकारी दी गई।

इस दौरान पीएम-आशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीदी की जानकारी दी गई तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक में सोलर वेंडर आनंद ताम्रकार की उपस्थिति में किसानों को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि किस प्रकार किसान अपने घर के बिजली बिल से मुक्त हो सकते हैं। इस योजना से कई किसान प्रेरित हुए और रुचि दिखाई
बैठक के उपरांत उप संचालक कृषि द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मूंगफली एवं सूरजमुखी की खेती करने वाले ग्राम सलिहा के किसान बालाराम तथा लगभग 6 एकड़ में टमाटर की खेती करने वाले ग्राम मलुहा की किसान प्रणेश्वरी नेताम के खेतों का प्रक्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषि विकास अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामगुलाल साहू ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रकाश कुमार थवाईत एवं सोलर वेंडर आनंद ताम्रकार सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान किसानों को उन्नत खेती जल संरक्षण एवं विविधीकृत फसल प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन और बेहतर आय सुनिश्चित की जा सके।

Mani Ram Azad

संभाग प्रभारी : बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!