ब्रेकिंग न्यूज – जशपुर पुलिस की बड़ी घोषणा! सरगुजा रेंज में आरक्षक भर्ती का ट्रेड टेस्ट 17 नवम्बर से – अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए कड़े निर्देश…

जशपुर। हैप्पी भाटिया : सरगुजा रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में आरक्षक ट्रेड संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ट्रेड टेस्ट की तारीख घोषित कर दी गई है।
यह ट्रेड टेस्ट 17 नवम्बर 2025 से 10वीं वाहिनी छसबल, सिलफिली (जिला सूरजपुर) के ग्राउंड में शुरू होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं चयन समिति अध्यक्ष ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश :
- केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा दी थी। अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को व्यापम का एडमिट कार्ड एवं एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- भर्ती ग्राउंड में मोबाइल फोन लाना या उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- किसी भी अभ्यर्थी के साथ परिजन या अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
ट्रेडवार निर्धारित तिथि :
🔹 17 नवम्बर 2025 — आरक्षक ट्रेड (चालक)
🔹 18 नवम्बर 2025 — आरक्षक ट्रेड (कुक एवं वाटर कैरियर)
🔹 19 नवम्बर 2025 — अन्य सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी
सभी उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे तक भर्ती ग्राउंड में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। विलंब से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य हो जाएंगे।
पारदर्शिता पर सख्त जशपुर पुलिस : भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। किसी प्रकार के जालसाजी, धोखाधड़ी या पैसे के लेन-देन से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
पुलिस ने साफ कहा है –
“यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर प्रलोभन या लेन-देन की कोशिश करता है, तो तत्काल चयन समिति को सूचित करें। दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
स्थान: 10वीं वाहिनी छसबल, सिलफिली (जिला सूरजपुर)
ट्रेड टेस्ट प्रारंभ: 17 नवम्बर 2025 से
जारीकर्ता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा एवं अध्यक्ष, चयन समिति सरगुजा रेंज
जशपुर पुलिस की चेतावनी – पारदर्शिता से होगी भर्ती, फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई!




