जशपुर

जंगल में बिछाई थी ‘मौत की वायरिंग’, सुअर की जगह फंसा इंसान… हाई वोल्टेज करंट से ग्रामीण की मौत, 4 शिकारी गिरफ्तार…

दोकड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 11 केवी लाइन से हुकिंग कर बिछाया था नंगा तार, BNS 105 के तहत अपराध दर्ज…

जशपुर। जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाने का जानलेवा खेल अब इंसानी जान का दुश्मन बन गया है। मामला दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बढ़नी झरिया जंगल का है, जहाँ शिकारियों द्वारा जंगली सुअर को मारने के लिए बिछाए गए 128 मीटर लंबे खुले बिजली के तार (Open Binding Wire) की चपेट में आने से 55 वर्षीय दशरथ यादव की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

बर्बरता की हद : आरोपियों का दुस्साहस देखिए कि उन्होंने जंगल के रास्ते में ही 11 हजार केवी के खंभे से सीधे तार जोड़कर जमीन पर छोड़ दिया था। मृतक दशरथ यादव, जो अपने मवेशियों के लिए गोठान जा रहे थे, अनजाने में इस ‘मौत के जाल’ में फंस गए। हाई वोल्टेज करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

बेटे ने देखा पिता का शव : मृतक के बेटे प्यार इन्द्रनाथ यादव ने पुलिस को बताया कि पिता रोज सुबह गोठान से लौट आते थे। जब वे नहीं लौटे, तो वह जंगल गया जहाँ उसे पिता का शव जमीन पर पड़ा मिला, जिसके पैर में करंट वाला तार लिपटा हुआ था।

सलाखों के पीछे आरोपी : मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दोकड़ा चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव और उनकी टीम ने दबिश देकर 4 आरोपियों (नेहरू राम, अशोक पैंकरा, सदानंद चौहान, और जगदीश कुजूर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तार भी जब्त कर लिया है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!