धर्मजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी : राज्य सरकार ने भेजा ACB/EOW, आर्थिक अपराधों पर कसेंगे शिकंजा…

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के रूप में तैनात सिद्धांत तिवारी (DD-2019) को राज्य सरकार ने एक बेहद अहम और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत SDOP सिद्धांत तिवारी का तबादला राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB), रायपुर में कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के सीधे अनुमोदन के बाद जारी इस आदेश से साफ है कि राज्य सरकार आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कड़क और युवा अफसरों पर दांव लगा रही है।
क्यों अहम है सिद्धांत तिवारी की यह नई पदस्थापना? – रायगढ़ जिले के संवेदनशील और बड़े क्षेत्र धर्मजयगढ़ में SDOP के पद पर रहते हुए सिद्धांत तिवारी ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख : EOW/ACB में उनकी तैनाती यह दर्शाती है कि शासन को बड़े और जटिल आर्थिक मामलों की जांच के लिए ऐसे अधिकारियों की जरूरत है जो निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई कर सकें।
- प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं: सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक GENCOR/1224/2025-GAD-7 के तहत गृह विभाग से उनकी सेवाएं ACB/EOW रायपुर के लिए ली गई हैं।
10 अफसरों की सूची में प्रमुख नाम – राज्य सरकार ने पुलिस विभाग से कुल 10 चुनिंदा अधिकारियों को ACB/EOW में प्रतिनियुक्त किया है


क्षेत्र में चर्चा का विषय, EOW में दिखेगा नया तेवर – धर्मजयगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले SDOP सिद्धांत तिवारी के EOW जाने की खबर के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो जॉइन करने के बाद वे कई बड़े मामलों की जांच की कमान संभाल सकते हैं।




