अंबिकापुर

गांधीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: डेढ़ साल से फरार ‘जिला बदर’ निगरानी बदमाश लल्ला यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे..

सरगुजा:आपसी रंजिश में एक युवक को बेरहमी से पीटने के मामले में पिछले डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहे शातिर निगरानी बदमाश लल्ला यादव को गांधीनगर पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। आरोपी जरायम की दुनिया का इतना पुराना खिलाड़ी है कि पुलिस इसके खिलाफ पूर्व में ‘जिला बदर’ की सख्त कार्रवाई भी कर चुकी है।

क्या था पूरा मामला? – ​दिनांक 10 जनवरी 2025 को डिगमा नेहरूनगर निवासी 24 वर्षीय हर्षित चक्रवर्ती (पिता मृत्युंजय चक्रवर्ती) के साथ मेडिकल कॉलेज चौक, बिसुनपुर के पास जानलेवा मारपीट की गई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं।

​इस खौफनाक वारदात के बाद गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था:

  • ​वितीत बोस
  • ​शिवम मिश्रा उर्फ देवेन्द्र
  • ​आयुस जायसवाल
  • ​आर्यन ढाली

​इन सभी को पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका था। लेकिन इस पूरे कांड में शामिल निगरानी बदमाश लल्ला यादव घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।

चौपाटी पर बिछाया जाल और हुई गिरफ्तारी – ​गांधीनगर पुलिस लगातार इस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच 18 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि लल्ला यादव चौपाटी के आसपास देखा गया है।

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर अचूक घेराबंदी की और इस शातिर अपराधी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कड़ाई के आगे आरोपी टूट गया और घटना के संबंध में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी लल्ला यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका – अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में गांधीनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी (थाना प्रभारी, गांधीनगर)
  • सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर
  • अभिषेक दूबे
  • आरक्षक कुन्दन पाण्डेय

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!