रायगढ़

रायगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : IAS दुर्गा प्रसाद अधिकारी के विदा होते ही कलेक्टर ने बदले 4 SDM, जानें किसे कहाँ मिली कमान…

रायगढ़। जिले के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की कानून व्यवस्था और मैदानी कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तत्काल प्रभाव से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आदेश जारी किया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा रहे IAS दुर्गा प्रसाद अधिकारी (2023 बैच) को शासन द्वारा जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाए जाने के ठीक बाद, जिले के चार प्रमुख राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभार में बड़ा उलटफेर किया गया है।

प्रशासनिक संतुलन बनाने के लिए त्वरित फैसला – न्यायालयीन और कार्यालयीन कार्यों को बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर ने यह आपातकालीन और अस्थायी व्यवस्था लागू की है।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट : किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी?

कलेक्टर कार्यालय द्वारा इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव (छत्तीसगढ़ शासन), राजस्व विभाग के सचिव, और बिलासपुर संभाग के आयुक्त सहित सभी संबंधित ट्रेजरी और अनुभाग अधिकारियों को त्वरित अनुपालन के लिए भेज दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!