रायगढ़

BREAKING – सरेराह युवती का ‘किडनैपिंग’ ड्रामा : रायगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों में धरी गई संदिग्ध क्रेटा!…

रायगढ़। शहर के बीचों-बीच आज शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक युवती को जबरन काले रंग की क्रेटा कार में ले जाने की खबर आग की तरह फैल गई। होली के मद्देनजर अलर्ट पर रही रायगढ़ पुलिस ने इस सनसनीखेज सूचना पर बिजली की रफ्तार से एक्शन लिया और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को धर दबोचा।

ट्रैफिक जवान की जांबाजी : बाइक अड़ाकर रोका रास्ता – ​एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर शहर के चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई थी। इंदिरा विहार चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा ने जैसे ही संदिग्ध क्रेटा को देखा, उन्होंने स्टॉपर लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। जब कार सवार ने भागने का प्रयास किया, तो आरक्षक ने फिल्मी अंदाज में अपनी बाइक कार के आगे अड़ा दी।

  • बहाना नहीं आया काम : कार सवार युवकों ने युवती की ‘तबीयत खराब’ होने का झांसा देकर निकलने की कोशिश की, लेकिन जवान की सतर्कता ने उनकी योजना नाकाम कर दी।
  • मौके पर पहुंची फोर्स : सूचना मिलते ही चक्रधरनगर और जूटमिल थाना प्रभारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार समेत युवक-युवती को थाने लाया गया।

जांच में खुलासा : किडनैपिंग नहीं, ‘पारिवारिक कलह’ – पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मामला अपहरण का न होकर आपसी और पारिवारिक विवाद का निकला। युवती ने फिलहाल कोई भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करने से इंकार किया है। हालांकि, सार्वजनिक शांति भंग करने और आपसी विवाद को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जांबाज आरक्षक को मिलेगा नकद ईनाम : ड्यूटी के प्रति समर्पण और तत्परता दिखाने वाले आरक्षक सुनील मिश्रा की एसएसपी ने खुले दिल से सराहना की है। पुलिस विभाग द्वारा उनकी इस बहादुरी के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

“रायगढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। त्योहारों के समय किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!