कोरबा

कोरबा पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : भेलवाटार के घने जंगल में चल रहे ‘हाईटेक’ जुआ साम्राज्य का अंत, थाना प्रभारी सस्पेंड ; कोरबा, चाम्पा व रायगढ़ के जुआरी गिरफ्तार…

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में जुए और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटार के घने जंगलों में चल रहे एक अंतर-जिला जुआ फड़ पर पुलिस की संयुक्त टीम ने आधी रात को धावा बोला। इस कार्रवाई ने न केवल जुआरियों के बीच हड़कंप मचा दिया, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर भी हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जंगल बना था ‘मिनी कैसिनो’, जुआरियों का नेटवर्किंग हब : भेलवाटार का यह जंगल पिछले कुछ समय से जुआरियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ था। यहाँ केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जैसे पड़ोसी जिलों के रसूखदार जुआरी भी पहुंच रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल की आड़ में लाखों का दांव लगाया जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने छापामार कार्रवाई कर घेराबंदी की।

नकद से ज्यादा डिजिटल लेनदेन : ‘Phone-Pe’ पर लग रहे थे दांव : ​इस छापेमारी में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि जुआरी अब पारंपरिक तरीके से हटकर डिजिटल जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मोबाइल की संख्या गिरफ्तार जुआरियों (20) से कहीं ज्यादा थी। जांच में पाया गया कि हार-जीत की रकम का भुगतान नकद के बजाय Phone-Pe और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा सके।

बड़ी बरामदगी: गाड़ियां और नकदी जब्त : पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मशरूका बरामद किया है, जो इस जुआ अड्डे के बड़े स्तर पर संचालित होने का प्रमाण है:

  • नकदी : करीब 2.5 लाख रुपये नगद।
  • वाहन : 23 मोटरसाइकिलें और 1 लग्जरी कार (जुआरी अपनी गाड़ियां जंगल के भीतर छिपाकर रखते थे)।
  • संसाधन : ताश की गड्डियां, तिरपाल और बड़ी संख्या में कीमती स्मार्टफोन।

एसपी की कड़क कार्रवाई: करतला थाना प्रभारी निलंबित  : जंगल के भीतर इतने बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होना स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (SP) ने इसे इंटेलिजेंस फेलियर और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए करतला थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के अन्य थाना प्रभारियों में भी हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार किए गए 20 जुआरियों का विवरण : पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी तीन अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं :

  • जांजगीर-चांपा : कृष्ण कुमार साहू, सुरीत चेलकर, रवि राठौर, चूडामणी साहू, अजय कुमार केवट, नागेन्द्र चौहान, महावीर चौहान, रामेन्द्र राठौर, चंद्रकांत देवांगन।
  • कोरबा : अभय कुमार लांझी, सुभाष दास, विजय कुमार पटेल, राम प्रसाद कंवर, संतोष साहू, संतोष कुमार वैष्णव, सीतामणी, विजय पटेल, दिनेश कुमार शर्मा।
  • रायगढ़ : दिलीप गुप्ता।

पुलिस का सख्त रुख – वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कोरबा जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। जंगल हो या शहर, अपराधियों के हर ठिकाने पर पुलिस की पैनी नजर है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच के लिए सायबर सेल उन बैंक खातों को खंगाल रही है, जिनमें जुए की राशि ट्रांसफर की गई थी।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!