रायगढ़

रायगढ़ में ‘सुपर 30’ के आनंद कुमार का भव्य आगमन – कैरियर मार्गदर्शन महोत्सव की नई तारीखें घोषित…

रायगढ़। जिले के हजारों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है 24 और 25 नवंबर—जब देशभर के लाखों छात्रों के प्रेरणास्रोत, ‘सुपर 30’ के संस्थापक एवं पद्मश्री आनंद कुमार रायगढ़, पुसौर और सरिया में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तारीख में बदलाव के साथ अब यह आयोजन पहले से भी अधिक भव्य और प्रभावशाली होने जा रहा है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल का बड़ा परिणाम : राज्य शासन की युवा-केंद्रित नीतियों और प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की विशेष पहल पर यह विशाल कैरियर मार्गदर्शन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उनका उद्देश्य है—जिले के युवाओं को राष्ट्रस्तरीय मार्गदर्शन, सही दिशा और व्यापक अवसर उपलब्ध कराना।

तीन प्रेरक सत्र – हजारों छात्रों से होगा सीधा संवाद : इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और सफलता की रणनीति पर आनंद कुमार युवाओं से प्रत्यक्ष बातचीत करेंगे। विद्यार्थी अपने प्रश्न भी पूछ सकेंगे।

📍 कार्यक्रम के स्थान और समय

  • 24 नवंबर, शाम 3:30 बजे – रायगढ़ (रामलीला मैदान) :  जिलेभर के हायर सेकेंडरी छात्र, कॉलेज विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षार्थी इस सत्र में शामिल होंगे।
  • 25 नवंबर, सुबह 8:30 बजे – पुसौर : पुसौर और खरसिया क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष प्रेरक सत्र।
  • 25 नवंबर, शाम 3:30 बजे – सरिया : तीसरा और अंतिम सत्र, जहां आनंद कुमार युवाओं को सफलता का सीधा मंत्र देंगे।

युद्धस्तर पर तैयारियाँ – रायगढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट : कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। भव्य मंच, बैठने की विशाल व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और यातायात—हर पहलू पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

युवाओं के लिए एक जीवन बदल देने वाला अवसर : अक्सर टीवी और अखबारों में देखने वाले ‘सुपर 30’ के आनंद कुमार अब सीधे रायगढ़ के युवाओं से मिलेंगे। उनकी प्रेरक यात्रा और सफलता के सूत्र हजारों छात्रों के लिए नई दिशा तय कर सकते हैं।

रायगढ़ का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं-बल्कि भविष्य गढ़ने वाली ऐतिहासिक पहल बनने जा रहा है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!