डौंडीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जंगल में जुआरियो पर छापा, 56 हजार रुपए व 52 पत्ती ताश जब्त

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/डौण्डीलोहारा। जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे चल रहे जुआ के अड्डे पर डौण्डीलोहारा पुलिस ने करारी कार्यवाही कर सात आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस चौकी संजारी के सघन सत्यापन और त्वरित रणनीति के चलते ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में आयोजित जुआं फड़ में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 56,000 रुपए, 52 पत्ती ताश तथा जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में थाना डौण्डीलोहारा ने धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका ठाकुर एवं उप-पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का के निर्देशों पर चलाए जा रहे अवैध शराब तथा जुआ- सट्टा रोधी अभियान के क्रम में दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस चौकी संजारी और साइबर सेल बालोद की टीमों ने सरकारी वाहन द्वारा अपराध पतासाजी हेतु गांव राणाखुज्जी, दुर्गीटोला व भीमपुरी की ओर वाहन रवाना किया। इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने दुर्गीटोला के पास जंगल में छापा मारा।

मुखबीर की दी गई सूचना की पुष्टि हेतु घटनास्थल पर पहुंची टीम ने सावधानी पूर्वक घेराबंदी कर रेड किया। मौके पर 52 पत्ती ताश लेकर जुआ खेलते सात व्यक्ति रंगे हाथ पकड़े गए। जब आरोपियों से पहचान पूछी गई तो उन्होंने अपना नाम-पता बताते हुए अपना क्षेत्रीय संबंध जाहिर किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजा श्रीवास (44 वर्ष), अजय कुमार कल्लो (29 वर्ष), रोहित कुमार मारकण्डे (42 वर्ष), लम्बोदर सोनी (59 वर्ष), धनंजय गोस्वामी (35 वर्ष), दीपक सिंह (35 वर्ष) व जितेन्द्र सेन (42 वर्ष) शामिल हैं।
घटना स्थल से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56,000 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश के साथ एक मोमबत्ती, एक चादर व एक प्लास्टिक झिल्ली जप्त कर ली। उक्त सामानों को साक्ष्य के रूप में जब्त कर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 109/26 दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई तथा विस्तृत जांच आरंभ कर दी गई है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक सुनील तिर्की, पुलिस चौकी संजारी प्रभारी सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. (1539) मनोज कुमार साहू, आरक्षक (527) वरूण ठाकुर, सायबर सेल बालोद प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. (1279) विवेक शाही, आरक्षक (323) राहुल मनहरे, आरक्षक (202) संदीप यादव, आरक्षक (31) पुरन देवांगन, आरक्षक (08) आकाश दुबे, आरक्षक (563) भोप सिंह साहू का सराहनीय योगदान रहा।
थाना प्रभारी सुनील तिर्की की तत्परता और योजनाबद्ध कार्यवाही को उच्च प्रशंसा मिली है। उन्होंने कम उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर भी सटीक खुफिया कामयाबी हासिल करते हुए जोखिम भरे स्थल पर समय पर छापा मार कर अपराधियों को पकड़ने में टीम का मार्गदर्शन किया। स्थानीय पुलिस अधिकारीयों ने कहा कि इस तरह की चुनिंदा कार्यवाहियों अवैध जुआ व सट्टा के खिलाफ चल रहे अभियान की सफलता को दर्शाती हैं और भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरन्तर प्रयास जारी रहेंगे।




