Breaking News

कलयुगी बेटे का खूनी खेल : नई बाइक की जिद में पिता के खून से रंगे हाथ, हसिये के वार से उतारा मौत के घाट…

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पिता के सीने को कलयुगी बेटे ने हसिये (धारदार हथियार) से छलनी कर दिया। खून से सने इस खौफनाक मंजर के पीछे की वजह सिर्फ एक ‘बाइक’ और चंद पैसों का लालच थी।

सनक: बाइक में तोड़फोड़ से भड़का था विवाद : पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी राहुल साहू और उसके पिता संतोष साहू के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था। राहुल अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था और नई बाइक खरीदने की जिद पर अड़ा था। पिता संतोष साहू ने जब पैसे देने से इनकार किया और गुस्से में आकर बाइक में तोड़फोड़ कर दी, तो बेटे के सिर पर खून सवार हो गया।

हसिये के एक वार ने खत्म किया पिता-पुत्र का रिश्ता : विवाद इतना बढ़ा कि बेटे की आंखों में पिता के लिए सम्मान की जगह सिर्फ नफरत दिखाई देने लगी। गुस्से में आगबबूला राहुल ने घर में रखा हसिया (फसल काटने वाला हथियार) उठाया और अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना घातक था कि संतोष साहू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी : हत्या की खबर फैलते ही पूरे गोबरा नवापारा इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खून से सने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला पारिवारिक कलह और पैसों के विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हसिया बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सवाल : आखिर आज की युवा पीढ़ी को क्या हो गया है? जहां एक बाइक और पैसों की खनक के आगे खून के रिश्तों की कीमत शून्य हो गई है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!