रायपुर

BIG BREAKING :छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी – गृह विभाग ने अभियोजन शाखा में किया बड़ा फेरबदल, 24 अभियोजन अधिकारियों के तत्काल तबादले…

  • उप निदेशक से लेकर DPO और ADPO स्तर तक चली तबादला एक्सप्रेस; नवा रायपुर से गृह विभाग का आदेश जारी…

नवा रायपुर (अटल नगर)। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने राज्य की न्याय व लोक अभियोजन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत अभियोजन शाखा के कुल 24 वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

​राज्य शासन के गृह विभाग के अवर सचिव डी.एस. ध्रुवे के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में 1 उप निदेशक (अभियोजन), 2 जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) तथा 21 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों (ADPO) के प्रभार बदले गए हैं।

उप निदेशक (अभियोजन) स्तर पर तबादला – आदेश के अनुसार जांजगीर के उप निदेशक (अभियोजन) श्री श्याम लाल पटेल का तबादला कार्यालय जिला अभियोजन निदेशालय, गरियाबंद किया गया है।

जांजगीर और कोरबा के जिला अभियोजन अधिकारियों (DPO) की अदला-बदली – जिला अभियोजन अधिकारियों के स्तर पर सीधा फेरबदल देखने को मिला है :

21 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों (ADPO) की नई पदस्थापना – न्यायालयीन व्यवस्था को गति देने के लिए गृह विभाग ने 21 ADPO स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:

तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का फरमान – ​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण आदेश समन्वय द्वारा अनुमोदित है और सभी अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में महालेखाकार, संबंधित जिला कलेक्टर्स, जिला अभियोजन निदेशालयों और जिला कोषालय अधिकारियों को विधिवत सूचना प्रेषित कर दी गई है। 

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!