अंबिकापुर

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

बतौली, सरगुजा। महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के संकल्प के साथ सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के एक आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। थाना बतौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

क्या है पूरा मामला? – ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसी दिन शाम को ग्राम करदना मांझापारा निवासी सूरजमन यादव ने उसके घर में जबरन प्रवेश किया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/26, धारा 333, 74, 75(2) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी – विवेचना के दौरान थाना प्रभारी बतौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी की तलाश में जुटी टीम ने संदिग्ध दबिश देकर सूरजमन यादव (उम्र 30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साक्ष्य पुख्ता होने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम – ​इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, जितेंद्र सिंह और रेवती रमन की मुख्य भूमिका रही।

“महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।” – थाना बतौली पुलिस

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!