रायपुर

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में खाकी की ‘मेगा सर्जरी’! राजधानी रायपुर में कमिश्नरी राज शुरू, आईजी से लेकर एसपी तक थोक में तबादले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। गृह विभाग ने आज एक धमाकेदार आदेश जारी करते हुए प्रदेश में पुलिसिंग का नक्शा ही बदल दिया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि राजधानी रायपुर में आधिकारिक तौर पर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली (Police Commissionerate System) लागू कर दी गई है।

इस “सर्जिकल स्ट्राइक” के तहत 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

खबर के 3 बड़े ‘ब्लास्ट’ : रायपुर को मिला पहला ‘पुलिस कमिश्नर’: बिलासपुर रेंज के आईजी रहे संजीव शुक्ला (IPS 2004) के कंधों पर राजधानी की सुरक्षा का सबसे बड़ा जिम्मा डाला गया है। वे रायपुर नगरीय के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। अब रायपुर में एसएसपी नहीं, बल्कि पुलिस कमिश्नर का राज होगा, जिनके पास मजिस्ट्रियल पावर भी होगी।

रायपुर की किलेबंदी : डीसीपी (DCP) की फौज तैनात : कमिश्नरी सिस्टम लागू होते ही रायपुर को अलग-अलग जोन में बांटकर डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) तैनात कर दिए गए हैं। युवा आईपीएस अफसरों को कमान मिली है :

सरकार का कड़क संदेश : इस सूची से साफ है कि गृह विभाग अब ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को लेकर जीरो टॉलरेंस के मूड में है। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू कर सरकार ने साफ कर दिया है कि राजधानी में अपराध और ट्रैफिक की मनमानी अब नहीं चलेगी। संजीव शुक्ला जैसे अनुभवी अफसर को कमान देना और युवा अफसरों की टीम (DCPs) को मैदान में उतारना एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!