रायगढ़

रायगढ़ में मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा: रोस्टेड चने, कन्फेक्शनरी और पनीर के नमूने लैब भेजे गए…

रायगढ़, 17 दिसंबर 2025। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में विभाग की संयुक्त टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

औरामाइन कलर की मिलावट का शक : विभागीय टीम को रोस्टेड चने और अन्य खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित ‘औरामाइन’ कलर की मिलावट की आशंका थी। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विजयपुर स्थित ‘मेसर्स माखिजा किराना स्टोर’ से खुले रोस्टेड चने का नमूना जब्त किया।

कैंडी और पनीर की भी जांच : टीम ने ओम विहार कॉलोनी के पास स्थित ‘मेसर्स भवानी लघु उद्योग’ से 5 अलग-अलग तरह की ब्रांडेड कैंडीज (रवलगांव, लोटस आदि) के नमूने लिए। वहीं, ग्राम धौराभाटा के ‘कविता जलपान गृह’ से खुले पनीर और आलू मसाले के सैंपल भरे गए।

अफसरों का बयान : अभिहित अधिकारी श्रीमती सुधा चौधरी ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!