रायपुर

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा को सुरेन्द्र सिदार ने दी बधाई

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा का प्रदेश नेतृत्व राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपा है। उनके प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता सुरेन्द्र सिदार ने श्री राहुल योगराज टिकरिहा से भेंटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल योगराज टिकरिहा जैसे ऊर्जावान और समर्पित नेता के नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

सुरेन्द्र सिदार ने विश्वास जताया कि भाजपा युवा मोर्चा उनके नेतृत्व में समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में सार्थक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल योगराज टिकरिहा की नियुक्ति से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल योगराज टिकरिहा ने भी कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राहुल योगराज टिकरिहा का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!