बिलासपुर

रफ्तार का कहर : तखतपुर में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; चालक फरार…

बिलासपुर। जिले के तखतपुर स्थित जूनापारा चौकी क्षेत्र में रफ्तार के जानलेवा कहर ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सीधे टक्कर मारते हुए बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

चीख-पुकार और दहशत का माहौल – दुर्घटना के बाद सड़क पर भीषण मंजर देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। तेज धमाके जैसी आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

शिनाख्त में जुटी पुलिस, नाकेबंदी तेज – सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

​पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!