लैलूंगा का ‘डर्टी प्रोफेसर’ सरेआम पिटा : डेढ़ साल से भेज रहा था अश्लील मैसेज, होने वाले पति के साथ पहुंची युवती ने कॉलेज में जड़े थप्पड़…

भाग -1
रायगढ़। शिक्षा के मंदिर में एक गुरु की शर्मनाक करतूत का ऐसा भंडाफोड़ हुआ कि पूरा कॉलेज परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित कुंजारा शासकीय महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने मंगेतर के साथ धड़धड़ाते हुए घुसी और एक प्रोफेसर की सरेआम धुनाई कर दी। आरोप है कि यह ‘डर्टी प्रोफेसर’ पिछले डेढ़ साल से युवती को व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर गंदे मैसेज भेजकर जिस्मानी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
प्रमुख अंश (Highlights) :
- आरोपी : शासकीय महाविद्यालय कुंजारा का प्रोफेसर रेमन भार्गव।
- आरोप : पड़ोस में रहने वाली युवती को 1.5 साल से अश्लील मैसेज भेजना और संबंध बनाने का दबाव डालना।
- एक्शन : युवती ने मंगेतर के साथ मिलकर कॉलेज में ही प्रोफेसर को थप्पड़ जड़े।
- नतीजा : पुलिस थाने में शिकायत के बाद दोनों पक्षों में ‘समझौता’ हो गया।
“तुम्हारा घर नोंच कर रख दूंगी…” – कॉलेज में हाई-वोल्टेज ड्रामा – लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वह अपने होने वाले पति के साथ सीधे कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर रेमन भार्गव का गिरेबान पकड़ लिया। तमतमाई युवती ने प्रोफेसर पर थप्पड़ों की बारिश कर दी और गरजते हुए कहा – “मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे? तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंच कर रख दूंगी।”
इस दौरान प्रोफेसर की बोलती बंद हो गई और उसकी पत्नी बीच-बचाव करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आई। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब वायरल है।
हवस का शिकार बनाने की थी साजिश! – पीड़िता का साफ कहना है कि प्रोफेसर की नीयत में खोट था। वह व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर उसे गंदी-गंदी बातें लिखकर भेजता था और गलत काम करने के लिए मजबूर करता था।
पीड़िता की हुंकार : “जो भी शिकार हुई हैं, वो मेरे साथ आएं” – युवती ने इस लड़ाई को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखा है। उसने उन तमाम लड़कियों से अपील की है जो इस प्रोफेसर की गंदी मानसिकता का शिकार हुई हैं। पीड़िता ने दहाड़ते हुए कहा – “जो लड़कियां इस मानसिक प्रताड़ना को झेल चुकी हैं, वो मेरे सपोर्ट में आएं ताकि यह लड़ाई आगे जारी रह सके। अगर मुझे न्याय नहीं मिला, तो मैं कानूनी लड़ाई लडूंगी। इस प्रोफेसर को हर हाल में जेल भेजना है।”
पुलिस की भूमिका : शिकायत के बाद ‘समझौते’ की लीपापोती? – इतने गंभीर आरोपों और सरेआम हुई इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बड़ा ही ठंडा बयान दिया है। उनका कहना है कि युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच ‘समझौता’ हो गया। समझौते का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या एक शिक्षक द्वारा डेढ़ साल तक की गई ऐसी घिनौनी हरकत को महज एक ‘समझौते’ के कागज से धोया जा सकता है? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग इस ‘डर्टी प्रोफेसर’ पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।
भाग 2 में खुलेंगे कई राज… जो अभी तक अनसुने हैं : बने रहे RM24 के साथ…





One Comment