रायपुर
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक अमले में एक बड़ी सर्जरी करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। 7 जुलाई 2026 को जारी इस आधिकारिक सूची में कई जिलों के जिला पंचायत CEO और नगर निगम आयुक्तों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भी प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महानदी भवन मंत्रालय से जारी इस आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।






