रायपुर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में भारी सर्जरी, 20 आरटीओ और एआरटीओ अधिकारियों के तबादले…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से विभाग में अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के 20 राजपत्रित अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमुख तबादलों पर एक नज़र :

मुख्यालय बुलाए गए तीन दिग्गज – प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि श्री अब्दुल मुजाहिद (धमतरी), श्री ऋषभ नायडू (कांकेर) और श्री चुन्नूलाल देवांगन (बलौदाबाजार) को जिलों से हटाकर परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर में अटैच किया गया है।

कड़ी चेतावनी : 10 दिनों में करना होगा कार्यभार ग्रहण – शासन ने इस आदेश में बेहद सख्त रुख अपनाया है। स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका 1.12 का हवाला देते हुए निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग देनी होगी। यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसकी प्रतियां मुख्यमंत्री सचिवालय, परिवहन आयुक्त और संबंधित जिला कलेक्टरों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई हैं।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!