अंबिकापुर

अम्बिकापुर में तलवार लहराकर आतंक मचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

अम्बिकापुर, सरगुजा:शहर के नमनाकला इलाके में मामूली विवाद पर तलवार लहराकर मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या था मामला? -​घटना 13 मार्च 2026 की है। प्रार्थिया अंजनी सारथी (निवासी खटिक पारा, नमनाकला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के ‘लेदरी’ नामक युवक ने अपने साथियों गोपी और गोलू के साथ मिलकर मामूली बात पर विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी हाथ में नंगी तलवार लेकर आ गए और तलवार के हत्थे से प्रार्थिया के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी – मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (IPS) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • विशाल दास (उम्र 26 वर्ष): निवासी नागम पसेना, थाना लुण्ड्रा।
  • गोपी चौधरी (उम्र 27 वर्ष): निवासी नमनाकला खटिकपारा, अम्बिकापुर।
  • रवि गुप्ता उर्फ गोलू (उम्र 24 वर्ष): निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज – पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 351(2), 115(2), 3(5) और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका – इस त्वरित कार्रवाई में उप निरीक्षक के.के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह तथा आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह और अमित विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

संपादकीय संदेश : शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों और अवैध हथियार लहराने वालों के खिलाफ सरगुजा पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान जारी है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!