रायगढ़

इंस्टाग्राम की दोस्ती और फिर दरिंदगी : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म कर वसूले पैसे, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ | सोशल मीडिया की आभासी दुनिया अब मासूमों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। रायगढ़ पुलिस ने एक ऐसे ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि डरा-धमकाकर उससे पैसे भी ऐंठे।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई ‘खतरनाक’ दोस्ती – पीड़िता और आरोपी उद्धव दास महंत (21 वर्ष) की पहली मुलाकात मामा गांव में हुई थी, जिसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगे। 26 जनवरी को आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान (बाजीपाली) ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

हवस के बाद लालच : डराकर मांगे ₹10,000 – आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। 11 मार्च को वह पीड़िता के घर के पास पहुंचा और उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग की। बदनामी और डर के साये में जी रही पीड़िता ने आरोपी को ₹10,000 दे दिए। जब परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने हिम्मत दिखाई और मामला महिला थाने तक पहुँचाया।

पुलिस की ‘स्ट्राइक’ : चंद घंटों में सलाखों के पीछे – शिकायत मिलते ही महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने टीम गठित की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ :

  • BNS की धारा 64, 351(3)
  • POCSO एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SSP शशि मोहन सिंह की खुली चेतावनी :

“महिला और बाल अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। दोषियों पर इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि वह नजीर बनेगी। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

मुख्य भूमिका : इस कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत और राजेश उरांव की अहम भूमिका रही।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!