रायगढ़

खरसिया में सनसनी : खेत में मिला युवक का लहुलुहान शव, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट!…

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की रक्तरंजित लाश खेत में बरामद हुई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं, जो हत्या की बर्बरता को बयां कर रहे हैं। रायगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? – ​मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), निवासी परासकोल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिल शनिवार शाम अपने एक दोस्त के साथ दूसरे गांव खाना-पीना करने गया था। देर रात गांव की सड़क पर शोर-शराबा भी सुना गया, लेकिन किसी को अनहोनी का अंदाजा नहीं था। रविवार सुबह अनिल का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम : घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई। मौके पर :

  • SDOP खरसिया प्रभात पटेल और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पहुंचे।
  • FSL यूनिट और साइबर एक्सपर्ट्स ने साक्ष्य जुटाए।
  • डॉग स्क्वाड की मदद से कातिलों के सुराग खंगालने की कोशिश की गई।

जांच के घेरे में ‘दोस्त’ और संदेही : ​मृतक की बहन खुशबू चौहान के बयान के आधार पर पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके साथ अनिल को आखिरी बार देखा गया था। शव के पेट और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि हमलावर अनिल की जान लेने के इरादे से ही आए थे।

पुलिस का बयान : “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर अब हर उस सुराग पर है जो इस कत्ल की गुत्थी सुलझा सके।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!