जशपुर

सावधान! सस्ता सरिया पड़ा महंगा : जशपुर में ठगों ने व्यापारी और ग्राहक को ऐसे घुमाया कि पुलिस भी रह गई दंग, झारखंड से दबोचा गया आरोपी…

जशपुर। अगर आपको कोई अनजान व्यक्ति फोन पर सस्ते में समान दिलाने का ऑफर दे रहा है, तो सावधान हो जाइए। जशपुर में साइबर ठगों ने ‘एक तीर से दो शिकार’ करते हुए व्यापारी और ग्राहक दोनों को चूना लगा दिया। हालांकि, जशपुर पुलिस की मुस्तैदी से एक आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

ठगी की स्क्रिप्ट किसी फिल्म जैसी :

  • पहला कॉल : महुआ टोली के सत्येंद्र सिंह को आया, जो घर बनवा रहे थे। ठगों ने कहा- “हम ठेकेदार हैं, सस्ता सरिया दिलवा देंगे।”
  • दूसरा कॉल : गिरांग के व्यापारी नेल्सन कुजूर को आया। ठगों ने कहा- “हम ग्राहक हैं, महुआ टोली में सरिया भेज दीजिये।”
  • क्लाइमेक्स : व्यापारी ने माल पहुंचाया, लेकिन ग्राहक (सत्येंद्र) ने पेमेंट व्यापारी को न देकर, फोन पर बने ‘फर्जी ठेकेदार’ (ठग) को ऑनलाइन भेज दी।
  • नतीजा : 40 हजार रुपये ठगों के पास चले गए और व्यापारी-ग्राहक एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

एसएसपी की टीम ने झारखंड में दी दबिश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद ली। सुराग मिलते ही पुलिस लोहरदगा (झारखंड) पहुंची और अहतास अंसारी (22 वर्ष) को धर दबोचा। पुलिस ने व्यापारी नेल्सन कुजूर का सरिया उन्हें वापस दिलवा दिया है।

पुलिस की अपील: लालच में न आएं। किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करें।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!