बिलासपुर

इंस्टाग्राम वाला ‘इश्क’, हवस का जाल और फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल : बिलासपुर में दरिंदगी… आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। डिजिटल दौर में सोशल मीडिया की दोस्ती किस कदर खतरनाक साबित हो सकती है, इसकी बानगी बिलासपुर के सरकंडा में देखने को मिली। यहाँ इंस्टाग्राम पर परवान चढ़े प्यार के नाटक का अंत बलात्कार, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के साथ हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ‘डिजिटल दरिंदे’ को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दोस्ती से दरिंदगी तक का सफर : मामला करीब दो साल पहले शुरू हुआ, जब बेलगहना निवासी अरुण कुमार भानु (30) ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया। मीठी बातों से शुरू हुआ सिलसिला प्यार के झूठे वादों तक जा पहुँचा। 9 सितंबर 2024 को आरोपी मिलने के बहाने बिलासपुर पहुँचा और युवती को बाइक पर घुमाने ले गया।

​एक सुनसान इलाके में ले जाकर आरोपी ने अपनी असलियत दिखाई। उसने युवती की मर्जी के खिलाफ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि मोबाइल पर इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया।

शादी की मांग पर ‘वीडियो’ बना हथियार : ​हैवानियत यहीं नहीं रुकी। आरोपी ने उस वीडियो को हथियार बनाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब भी युवती शादी का दबाव बनाती, आरोपी उसे पीटा करता और वीडियो वायरल करने की धमकी देता। बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और युवती के इनकार करने पर आखिरकार आरोपी ने निर्लज्जता की हदें पार करते हुए वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई : आरोपी अब सलाखों के पीछे – युवती की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाई। सीएसपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार भानु को गिरफ्तार किया। आरोपी पर:

  • दुष्कर्म (Rape)
  • मारपीट और धमकी
  • आईटी एक्ट (IT Act) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!