राजहरा पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
सट्टा-पट्टी लिखते 03 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी, नगदी रकम एवं डॉट पेन जप्त

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई। तीनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी पर्ची एवं कुल ₹2,582 नगद बरामद। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखने के आरोप में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी पर्चियां, नगदी रकम एवं डॉट पेन जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

01. शहीद अस्पताल के सामने सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गया
दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने माइंस रोड स्थित शहीद अस्पताल, दल्ली राजहरा के सामने सट्टा-पट्टी लिखते हुए कमल रामटेके, पिता स्वर्गीय रामेश्वर रामटेके, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19, राजहरा को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹882 नगद एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।
02. रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इसी दिन पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास कार्रवाई करते हुए राजाराम आरदे, पिता दुकालु राम, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम कारूटोला, थाना राजहरा को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹500 नगद एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
03. रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास तीसरा आरोपी पकड़ा गया
पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास ही कार्रवाई करते हुए केशव राम मंडावी, पिता रामजी मंडावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कारूटोला, थाना राजहरा को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹1,200 नगद एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।
जप्त सामग्री का विवरण
तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,582 नगद, तीन सट्टा-पट्टी पर्चियां एवं तीन डॉट पेन जप्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
राजहरा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
राजहरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अवैध जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री, गांजा एवं नशीली दवाओं के कारोबार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस थाना दल्ली राजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) मोबाइल नंबर: 9479192058




