छत्तीसगढ़बालोद

परसुली चोरी कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने व नकदी बरामद

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले में देवरी थाना पुलिस ने ग्राम परसुली के एक सूने मकान में हुई चोरी की घटना का तेजी से खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर और जितेश उर्फ जीतु सोनकर के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम जप्त की गई है। कुल बरामद माल की कीमत 6,02,709 रुपये आंकी गई है।

घटना का विवरण
ग्राम परसुली निवासी कमलेश कुमार केशरिया पिता हेमंत लाल केशरिया (उम्र 28 वर्ष) ने थाना देवरी में 26 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे अपनी सगाई समारोह के लिए अर्जुनी डोगरगांव जाने से पहले घर में ताला लगाकर परिवार व रिश्तेदारों के साथ प्रस्थान किया था। रात्रि करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर उन्हें घर का मुख्य दरवाजे की सिटकनी कुंडी उखड़ी व ताला लगा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का दरवाजा खुला था और लॉकर से रखे गहने व नकदी गायब थीं। चोरी गए सामान में चांदी का पायल 5 जोड़ी, चांदी का करधन 2 नग, सोने का रानी हार 1 नग, सोने का मंगलसूत्र 1 नग, चांदी का बिछिया 3 जोड़ी, सोने का फुल्ली 5 नग (मशरूका मूल्य लगभग 1,50,000 रुपये) तथा नगदी 51,000 रुपये शामिल थे। कुल चोरी का मूल्य 2,01,000 रुपये था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही
प्रकरण में माल व मुलजिम की पतासाही हेतु विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना से पता चला कि घटना वाले दिन गांव में भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर व जितेश उर्फ जीतु सोनकर प्रार्थी के घर के आसपास घूम रहे थे। संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में लेकर थाना देवरी लाया गया। कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने अपराध कबूल लिया तथा चुराए गहनों को खरखरा नंदी के पास श्मशान घाट में गड्ढा खोदकर छिपाया जाना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर गवाहों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने सोने का रानी हार 1 नग, सोने का मंगलसूत्र 1 नग (काला मोती से गूंथा हुआ), चांदी का बिछिया 3 जोड़ी, चांदी का पायल 4 जोड़ी, चांदी का करधन 2 नग तथा नगदी 34,000 रुपये बरामद कर जप्त किए।

आरोपियों का विवरण

  • भीखम लाल सिन्हा पिता सुंदर लाल सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, साकिन परसुली, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.)।
  • रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर पिता पुरूषोत्तम सोनकर, उम्र 20 वर्ष, साकिन परसुली, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.)।
  • जितेश उर्फ जीतु सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर, उम्र 19 वर्ष, साकिन परसुली, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.)।

गवाहों के समक्ष आरोपियों के मेमोरेंडम कथन दर्ज कराए गए। उन्होंने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन कमरे में घुसकर आलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुराई। उक्त बरामदगी में सोने का रानी हार 1 नग, मंगलसूत्र 1 नग, बिछिया 3 जोड़ी, पायल 4 जोड़ी, करधन 2 नग व नगदी 34,000 रुपये शामिल हैं।

जप्त सामग्री व मूल्य
आरोपियों के कब्जे से कुल चांदी के जेवरात 1 किलो 650 ग्राम, सोने के गहने 27.600 ग्राम तथा नगदी 34,209 रुपये (जिसमें चिल्हर 209 रुपये भी शामिल) बरामद हुए। कुल जुमला मूल्य 6,02,709 रुपये है। धारा के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन व टीम की भूमिका
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शाडिल्य के दिशानिर्देश, पुलिस अधीक्षक जिला बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व पुलिस अनुभागीय अधिकारी बोनीफांस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया। थाना प्रभारी देवरी उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने सफलता हासिल की। इसमें सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद गजभिए, आरक्षक दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, अवतार महिलांगे तथा साइबर सेल बालोद से सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिंह, आकाश दुबे, पूरन देवांगन, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही। इस कार्यवाही से इलाके में अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!