जांजगीर-चाम्पा

खलल पड़ी ‘प्रार्थना’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार : खरौद में बवाल के बाद 2 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरौद में बिना अनुमति के आयोजित की जा रही एक प्रार्थना सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने दबिश देकर आयोजकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गांव में शांति भंग करने और हंगामा खड़ा करने के आरोप में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला? – ​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरौद तिवारी पारा में रमाशंकर साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने निवास पर भारी भीड़ जुटाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इस सभा के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जैसे ही मोहल्ले वालों को इसकी भनक लगी, उन्होंने इस आयोजन का विरोध करना शुरू कर दिया।

समझाने पर भड़की महिलाएं, गांव में फैला खौफ : हंगामा बढ़ता देख शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को शांति बनाए रखने के लिए बार-बार हिदायत दी, लेकिन आयोजक और वहां मौजूद महिलाएं शांत होने के बजाय अत्यधिक उत्तेजित होकर चिल्लाने लगीं। आरोपियों के इस उग्र व्यवहार से पूरे गांव में भय और अशांति का माहौल निर्मित हो गया।

इन धाराओं में हुई जेल : किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में शामिल हैं:

  • रमाशंकर साहू (47 वर्ष)
  • येनिवेश साहू (21 वर्ष)
  • किशन यादव (23 वर्ष)
  • मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष)
  • दो अन्य महिलाएं

​पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस की चेतावनी : बिना अनुमति के सार्वजनिक सभा या भीड़ जुटाने वाले तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!