रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जरी: जुआ रेड में लापरवाही पर SSP सख्त, चौकी प्रभारी समेत दो लाइन अटैच…

रायगढ़। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए महकमे में बड़ी कार्रवाई की है। जुए की सूचना पर ढुलमुल रवैया अपनाना रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। एसएसपी ने न केवल लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया, बल्कि नए प्रभारी की नियुक्ति कर स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की धमक काम में दिखनी चाहिए, लापरवाही में नहीं।

मामला : बरपाली जंगल में बिछा था जुए का फड़ – बीते 11 मार्च को एसएसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौकी रैरूमाखुर्द के अंतर्गत बरपाली जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। जब एसएसपी ने इस संबंध में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी मांगी, तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

​एसएसपी ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा और रैरूमाखुर्द पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की और खुद मॉनिटरिंग कर रेड डलवाई।

ऑपरेशन अंकुश’ का प्रहार : 4 गिरफ्तार, माल बरामद : पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राइक में फड़ पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से:

  • 04 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा।
  • 05 मोटरसाइकिलें और 03 मोबाइल फोन जब्त किए।
  • ₹10,600 नगद बरामद कर छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

कड़क एक्शन : लापरवाही पर गिरी गाज – जांच में पाया गया कि चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट ने सूचना संकलन में लापरवाही बरती और अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। परिणाम स्वरूप, एसएसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (लाइन अटैच) कर दिया है।

नई नियुक्ति : थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को तत्काल प्रभाव से रैरूमाखुर्द का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी की खुली चेतावनी : “प्रभारी होंगे जवाबदेह” – एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दो टूक लहजे में चेतावनी दी है :

“किसी भी क्षेत्र में जुआ, सट्टा या अवैध शराब का कारोबार मिला, तो संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय होगी। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ऑपरेशन अंकुश’ और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अपराधियों पर प्रहार जारी रहेगा।”

रायगढ़ पुलिस : अब अपराधियों और लापरवाहों, दोनों की खैर नहीं!

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!