बालोद

नववर्ष पर यातायात पुलिस की अपील : शराबी ड्राइविंग और तेज रफ्तार से बचें, सुरक्षित मनाएं नव वर्ष 2026

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। नए साल के स्वागत में उमंग और खुशी का दौर चल रहा है, लेकिन यातायात पुलिस बालोद ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग का मानना है कि जश्न तभी सार्थक होगा जब दुर्घटनाओं से मुक्त सड़कें हों और हर कोई सुरक्षित घर पहुंचे। यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने सुझाव के साथ चेतावनी दी कि लापरवाही एक पल में खुशियो को कालिमा में बदल सकती है।

यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्सव मनाना तो बनता है, लेकिन शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध के साथ-साथ घातक भी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 185 के तहत शराबी ड्राइविंग पर 10 वर्ष तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है। तेज रफ्तार को दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बताते हुए उन्होंने सलाह दी, “तेज गति छोड़ें, सुरक्षित यात्रा अपनाएं।” दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य है, जबकि कार चालकों को सीट बेल्ट बांधना जरूरी। ये सरल नियम चालक ही नहीं, पूरे परिवार की रक्षा करते हैं।

इसके अलावा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे है। यातायात नियमों के अनुसार, हैंड्स-फ्री डिवाइस के बिना बात करना प्रतिबंधित है, क्योंकि एक क्षण की चूक भयानक हादसे को न्योता देती है। सड़क पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) से बचें, नो-एंट्री जोन में प्रवेश न करें, और हमेशा दाईं ओर ओवरटेक करें। रात में हेडलाइट जलाएं और पार्किंग नियमों का पालन करें। उन्होंने जोर देकर कहा, “सड़क पर सतर्क रहें, क्योंकि भटकाव ही दुर्घटना का द्वार है।”

बालोद यातायात पुलिस ने नागरिकों से नया साल नई जागरूकता के साथ मनाने की अपील की है। सड़क सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है— नियमों के पालन से न केवल खुद, बल्कि दूसरों की जान बचाएं। विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उल्लंघन पर सख्ती की जाएगी। आइए, सुरक्षित सड़कें बनाकर खुशहाल नववर्ष 2026 का संकल्प लें।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!