बिलासपुर : ‘MR’ बनकर किराए के कमरे में अय्याशी, पत्रकार कॉलोनी में पुलिस का छापा; युवक-युवतियां गिरफ्तार…

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में ‘बैचलर’ बनकर रह रहे युवकों की करतूतों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बिरकोना रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी के एक मकान में चल रहे अनैतिक कृत्यों और शराबखोरी की सूचना पर पुलिस ने रविवार रात दबिश दी। मौके से 5 युवक और 2 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।
एमआर (MR) बनकर लिया था कमरा, रात में सजती थी महफ़िल : जांच में खुलासा हुआ कि युवकों ने खुद को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) बताकर मकान किराए पर लिया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, युवक दिनभर गायब रहते थे और रात होते ही मकान में शराबखोरी और संदिग्ध युवतियों का आना-जाना शुरू हो जाता था। पड़ोस में रहने वाले पत्रकारों और स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।
ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में खुले राज : पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर का नजारा देख दंग रह गई। टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में:
- नशे में मिले युवक-युवतियां : थाने लाकर जब ‘ब्रीथ एनालाइजर’ से जांच की गई, तो सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई।
- गाड़ियां जब्त : मौके से पुलिस ने युवकों की 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
- परिजनों को बुलावा : युवतियों के परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द किया गया।
इन पर हुई कार्रवाई (गिरफ्तार आरोपी) : पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है।
- आदित्य वस्त्रकार (33) – शुभमंगल अपार्टमेंट, लिंक रोड।
- लक्की देवांगन (28) – जूना बिलासपुर।
- आशीष साहू (26) – पत्रकार कॉलोनी, अशोक नगर।
- वंश देवांगन (22) – देवांगन मोहल्ला, जूना बिलासपुर।
- विपुल दुबे (26) – ग्राम नगर, कोरिया।
पुलिस का कड़ा रुख : सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिहायशी इलाकों में अनैतिक गतिविधियों और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मकान मालिकों को भी किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने की हिदायत दी गई है।




