रायगढ़

रायगढ़ : पति की लापरवाही बनी काल, ट्रैक्टर से गिरकर पत्नी की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी हुई थी घायल…FIR दर्ज…

रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोंगरीपारा (कोडासिया) से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पति की लापरवाही ने उसकी पत्नी की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 2 साल की मासूम बच्ची भी इस हादसे में घायल हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 मार्च 2025 की है। आरोपी सनकुमार नागवंशी अपनी पत्नी बिलासो नागवंशी (33 वर्ष) और 2 साल की बेटी के साथ ट्रैक्टर पर सवार था। सनकुमार ट्रैक्टर को काफी तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।

​इसी दौरान ग्राम टोंगरीपारा के पास, तेज झटके के कारण ट्रैक्टर पर बैठी बिलासो नागवंशी अपना संतुलन खो बैठी और पीछे लगे नांगर (हल) और मडगार्ड के बीच में गिर गई। इस हादसे में वह बुरी तरह फंस गई और उसे गंभीर चोटें आईं। साथ में बैठी 2 साल की बच्ची को भी हाथ में चोट लगी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम : घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को लेकर पत्थलगांव शासकीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बिलासो नागवंशी को मृत घोषित कर दिया। चूंकि मामला एक्सीडेंट का था, इसलिए पत्थलगांव थाने में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी लैलूंगा पुलिस को भेजी गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध : लैलूंगा पुलिस ने मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की कि महिला की मौत एक्सीडेंट की वजह से हुई है, जिसके लिए उसका पति जिम्मेदार है। पुलिस ने सोमवार (15 दिसंबर 2025) को आरोपी पति सनकुमार नागवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!