रायगढ़

पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु क्रूरता मामले में फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया…

रायगढ़, 25 नवंबर। पुसौर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अवैध मवेशी परिवहन के गंभीर मामले में महीनों से फरार चल रहे आरोपी को पुसौर पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

कैसे हुआ मामला दर्ज : 1 अगस्त 2025 की सुबह करीब 4 बजे ग्राम तिलगी निवासी 60 वर्षीय लीलाधर चौधरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि चन्द्रपुर की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप (OD 23 N 3532) को उसके चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए मेन रोड के पास पलट दिया। वाहन में बड़ी संख्या में मवेशी ठूंसे हुए थे, जिनमें से दो कृषक पशुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी मवेशी सड़क पर इधर-उधर भाग गए।

वाहन चालक घटना के तुरंत बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मवेशियों को क्रूरता पूर्ण तरीके से कसाईखाने ले जाने के लिए अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज : प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुसौर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 214/2025
धारा 4, 6, 10 और 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया। वाहन को जब्त करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देश पर वाहन स्वामी और चालक की तलाश शुरू की गई।

ओडिशा तक पहुंची पुलिस की टीम : विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन वाहन एम.डी. इस्तिखार (पिता– एम.डी. मुर्तुजी), उम्र 40 वर्ष, निवासी कटाबगा, चौकी रामपुर, थाना ब्रजराजनगर, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) के उपयोग में था। जब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में ब्रजराजनगर पहुंची तो वह प्रारंभ में फरार मिला। हालांकि पुलिस ने लगातार दबिश जारी रखी।

कड़ी मेहनत के बाद आरोपी गिरफ्तार : लगातार पीछा करने के बाद आज पुलिस ने एम.डी. इस्तिखार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिसंगत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर न्यायालय रवाना कर दिया है।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय : इस कार्रवाई में

  • थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव
  • प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव
  • योगेश उपाध्याय
    सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अवैध मवेशी परिवहन और पशु क्रूरता में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!