बिलासपुर

वकील बना दरिंदा : केस लड़ते-लड़ते दिया दिल, फिर जिस्म से खेला – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, महिला की रिपोर्ट पर गिरफ्तार…

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कानून की आड़ में इंसाफ का खेल खेलने वाला एक वकील खुद आरोपी बन गया। मामला सरकंडा इलाके का है, जहां 26 वर्षीय एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वकील पवन अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वही वकील है, जिसने महिला का उसके पति से तलाक का केस लड़ा था।

इंसाफ मांगने पहुंची महिला खुद बन गई शिकार : जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पति द्वारा लगातार मारपीट से परेशान होकर महिला ने तलाक का केस दायर किया। इसके लिए उसने वर्ष 2025 में सरकंडा के लतेल बाड़ा निवासी वकील पवन अवस्थी से संपर्क किया। वकील ने उसका केस लड़ा और उसे तलाक दिलवाया – लेकिन इसी दौरान वह महिला से प्यार का नाटक रचने लगा।

“पत्नी से तलाक लेकर करूंगा शादी” – झूठे वादे की शुरुआत : महिला का कहना है कि केस के सिलसिले में मुलाकातों के दौरान पवन अवस्थी ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार किया। उसने भरोसा दिलाया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन चल रही है और वह जल्द ही तलाक लेकर उससे शादी करेगा।

इसी भरोसे में महिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। लेकिन यह सब एक धोखा निकला।

जब शादी की बात आई तो बढ़ा अत्याचार : महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने वकील से शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह टालने लगा। बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर वकील ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

मामला दर्ज – वकील गिरफ्तार : परेशान महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद वकील पवन अवस्थी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज कर 3 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी : सरकंडा पुलिस का कहना है कि, “आरोपी वकील को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला के बयान और डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की विवेचना जारी है।”

सवाल उठता है…

जब कानून का रक्षक ही कानून की मर्यादा तोड़ दे,
तो पीड़ित को इंसाफ कौन दिलाएगा?
यह घटना न केवल एक महिला के विश्वास से किया गया छल है, बल्कि पूरी न्याय-व्यवस्था पर एक गहरा धब्बा भी है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!