सरसींवा में खूनी संघर्ष! पैसों के विवाद में श्रीकांत पर टंगिया-रॉड से जानलेवा हमला, पिता सवित और दो बेटों भरत-टेकू पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज...
सारंगढ़-बिलाईगढ़। पैसों के लेनदेन का विवाद अब जानलेवा हमले तक पहुंच गया। ग्राम झुमका में पुरानी आर्थिक रंजिश को लेकर 30 वर्षीय युवक श्रीकांत जाटवर पर टंगिया, लोहे की रॉड और हाथ-मुक्कों से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल युवक को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरसींवा पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, बुलाकर ले गए गली में - पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, ग्राम झुमका निवासी लवकुश जाटवर (62 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि उनके पुत्र श्रीकांत जाटवर का गांव के ही भरत रात्रे और टेकू रात्रे के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि 24 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे श्रीकांत अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान सवित रात्रे उसके घर पहुंचा और उसे बुलाकर गांव के अटल...