जांजगीर-चाम्पा

आधी रात घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, बलौदा पुलिस ने दबोचा; सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी…

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की त्वरित घेराबंदी के आगे उसकी चालाकी धरी रह गई। न्यायालय ने आरोपी को सीधे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण – वारदात 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। बलौदा क्षेत्र निवासी पीड़िता के घर में 25 वर्षीय सुनील यादव (निवासी मदनपुरगढ़) जबरन घुस आया और नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता और परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अपराध क्रमांक 453/2026 पंजीबद्ध किया।

कड़ी धाराओं में फंसा आरोपी – पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने का प्रयास), धारा 332(सी) (अनाधिकृत गृह-प्रवेश) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया है।

दबिश देकर दबोचा – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क और डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी सुनील यादव को भागने से पहले ही धर दबोचा। पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करा दिया गया।

​कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, ASI रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार और बृजपाल बर्मन की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला व बाल अपराधों पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!