41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग…

रायगढ़। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना को समर्पित 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा। जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस 10 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ में देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां शास्त्रीय नृत्य, लोककला, सूफी संगीत और वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां देंगी।
दिन-प्रतिदिन के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम :

कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरू होगा। समारोह का आगाज 14 सितंबर को वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना, पद्मश्री अनुज शर्मा के लोकसंगीत और पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी से होगा। वहीं, इसका समापन 23 सितंबर को पद्मश्री सम्मानित ख्यात पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू की सुरमयी प्रस्तुति के साथ किया जाएगा।




