बालोद

गुण्डरदेही पुलिस का बड़ा एक्शन : लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुण्डरदेही थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से चकमा दे रहे दो स्थायी वारंटियों को धर दबोचा है। वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

लंबे समय से चल रही थी पतासाजी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यायपालिका से जारी लंबे समय से पेंडिंग स्थायी वारंटों की तामिली के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सटीक सूचना और मुस्तैदी के बल पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :

  • महेश यादव, पिता: राधेलाल यादव – निवासी: ग्राम सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद
  • अक्षय चंद्राकर, पिता: चूड़ामणि चंद्राकर – निवासी: ग्राम सिरसिदा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद

दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अदालत से स्थायी वारंट जारी था, जिसकी तामिली करते हुए पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की।

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिला परिणाम

यह पूरी कार्रवाई बालोद पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के कड़े निर्देशों के तहत चलाई जा रही विशेष मुहिम का हिस्सा है। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के कुशल पर्यवेक्षण और गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई में शामिल जांबाज टीम

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के अलावा प्रशिक्षु उप निरीक्षक सृष्टि ध्रुव, प्रधान आरक्षक जसवंत जांगड़े, आरक्षक यशवंत देशमुख तथा आरक्षक पंकज तारम की अहम भूमिका और विशेष योगदान रहा।

पुलिस का संदेश : गुण्डरदेही पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!