रायगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : कानून-व्यवस्था को कसने के लिए SSP ने 16 पुलिसकर्मियों के किए तबादले…

रायगढ़। ज़िले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जिला रायगढ़ ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत ज़िले के 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से तबादला व नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को बदला गया है, तो कुछ को रक्षित केंद्र (लाइन) भेजा गया है।
निरीक्षकों (Inspectors), उप निरीक्षकों (SI) और सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के भी बदले प्रभार देखें सूची :

तत्काल रवानगी के निर्देश : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्काल रवानगी और आमद (जॉइनिंग) सुनिश्चित कर कार्यालय को सूचित करें।
इस बड़े बदलाव के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रायगढ़ ज़िले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में कितनी तेज़ी आती है।




