अंबिकापुर

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जम्मू से गिरफ्तार!…

अम्बिकापुर | सरगुजा पुलिस ने नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा कर जम्मू ले जाने वाले और उसके साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी अजय शंकर तिवारी को मणिपुर पुलिस की टीम ने जम्मू के विजयपुर से धर दबोचा है।

शादी का झांसा देकर किया था अगवा : ​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 24 जनवरी 2026 को पीड़िता अपने किराये के कमरे से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 70/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे।

जम्मू में दी दबिश, आरोपी के चंगुल से छूटी नाबालिग : विवेचना के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को लेकर जम्मू-कश्मीर के विजयपुर में छिपा बैठा है। मणिपुर पुलिस की टीम ने तत्काल जम्मू रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

“महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने आपबीती सुनाई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी उसे बहला-फुसलाकर जम्मू ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।”

कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई : ​पुलिस ने आरोपी अजय शंकर तिवारी (उम्र 26 वर्ष), निवासी जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज धाराओं के साथ अब BNS की धारा 64(2)(ड़) एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4, 6 जोड़कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इन रणबांकुरों की रही मुख्य भूमिका : एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में शामिल थे:

  • उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी (थाना प्रभारी, मणिपुर)
  • ​सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय
  • ​महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का
  • आरक्षक : सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा एवं रामकेश्वर।

सरगुजा पुलिस का संदेश : अपराधी चाहे पाताल में भी छिपा हो, कानून के लंबे हाथ उसे ढूंढ निकालेंगे। नाबालिगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!