रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस का ‘हथौड़ा’, हफ्ते भर में कबाड़ माफियाओं की कमर तोड़ी!…

  • 75 टन स्क्रैप के साथ 3 ट्रक जब्त; 60 लाख से ज्यादा की संपत्ति पर पुलिस का कब्जा…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के ‘ऑपरेशन प्रहार’ ने जिले के अवैध कबाड़ कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। पिछले 48 घंटों के भीतर पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 75 टन लोहे का स्क्रैप बरामद किया है। इस कार्रवाई में जब्त स्क्रैप और भारी वाहनों की कुल कीमत ₹60.69 लाख आंकी गई है।

तीन थानों की ‘ट्रिपल स्ट्राइक’ – रायगढ़ पुलिस ने मुखबिरों के जाल और मुस्तैद गश्त के दम पर अवैध परिवहन के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है:

  • पूंजीपथरा पुलिस : 18 चक्का विशाल ट्रक (CG 13 AZ 7090) से 31 टन एंगल और मशीनरी पार्ट्स जब्त। बिहार के चालक नीतीश कुमार पर शिकंजा।
  • पुसौर पुलिस : एक हफ्ते में दूसरी बड़ी रेड। ट्रक (OD 09 N 9105) में लदे 25 टन से ज्यादा स्क्रैप के साथ यूपी के चालक विजेंद्र लाहुर गिरफ्तार।
  • कोतरारोड़ पुलिस : रात के अंधेरे में कोसमनारा तिराहा पर नाकेबंदी कर 19 टन छड़ के टुकड़ों से भरा ट्रक (CG 13 LA 5899) पकड़ा। बिहार निवासी चालक मनोज यादव हिरासत में।

BNSS के तहत कड़ी कार्रवाई – पकड़े गए आरोपियों के पास माल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने BNSS की धारा 35(क)(ड) और BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सख्त वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा : रायगढ़ की सड़कों पर अवैध कबाड़ या चोरी के माल का परिवहन करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। हमारी पैनी नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ तब तक जारी रहेगा जब तक जिले से इस अवैध कारोबार की जड़ें साफ नहीं हो जातीं।

श्री शशि मोहन सिंह (SSP, रायगढ़)

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!