रायगढ़

रायगढ़ : गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों पर प्रशासन का कड़ा रुख; कलेक्टर ने दिए ‘सेम डे डिलीवरी’ के निर्देश…

रायगढ़। जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और वितरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों की आपात समीक्षा बैठक बुलाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्टॉक की कोई कमी नहीं है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या वितरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख निर्देश : “जिस दिन बुकिंग, उसी दिन डिलीवरी” – बैठक में अपर कलेक्टर ने संचालकों को दो-टूक शब्दों में हिदायत दी है:

  • वेटिंग खत्म करें : शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर लगने वाली लंबी कतारों को तत्काल व्यवस्थित किया जाए।
  • तत्काल वितरण : जिस दिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग या DSC सफल होती है, उसी दिन सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
  • कंट्रोल रूम सक्रिय : उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

भ्रामक खबरों पर न करें भरोसा : प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही किल्लत की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है। समीक्षा में पाया गया कि जिले के सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं की जरूरत के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।

“नागरिक किसी भी अफवाह से परेशान न हों। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। यदि कोई एजेंसी सिलेंडर देने में आनाकानी करती है, तो सीधे कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराएं।”

अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर

हेल्पलाइन नंबर : यहाँ करें शिकायत – ​अगर आपको गैस सिलेंडर प्राप्त करने में समस्या हो रही है या कोई अधिक कीमत वसूल रहा है, तो आप नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं:

  • टोल-फ्री नंबर: 07762-319962

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!