रायगढ़

घरघोड़ा में भीषण सड़क हादसा : जिंदा जल गए दो चालक, आग का तांडव देख कांप उठी रूह!…

रायगढ़। रविवार की दोपहर घरघोड़ा-कुडुमकेला मार्ग पर मौत का ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत ने चंद पलों में ही विकराल अग्निकांड का रूप ले लिया।

हादसे की बड़ी बातें :

  • समय और स्थान : रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे, घरघोड़ा थाना अंतर्गत कुरकुट नाला।
  • कैसे हुआ हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा चालक की लापरवाही और अत्यधिक रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हुई।
  • मौत का केबिन : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबिन पूरी तरह पिचक गया। ड्राइवरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे अंदर ही फंस गए। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल उठीं।
  • मौत की पुष्टि : एक ड्राइवर के जिंदा जलने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे चालक के अवशेषों की तलाश आग बुझने के बाद की जा रही है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य : ​घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।

  • दमकल की सक्रियता : घरघोड़ा पुलिस के साथ दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
  • ट्रैफिक जाम : (रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़) मार्ग पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। सड़क पूरी तरह बाधित है।

ब्लैक स्पॉट का खतरा : बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले से ही ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित है, जहाँ पूर्व में भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

थाना प्रभारी कुमार गौरव का बयान :

​”हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। फिलहाल आग बुझाने और बॉडी को रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है। एक मौत की पुष्टि हो चुकी है, दूसरे की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद साफ होगी।”

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!